नारायणबगड़ के चोपता पहुंचे शिवराज सिंह चौहान

रिपोर्ट /गिरीश चंदोला  थराली । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री इन दिनों उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए लगातार ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने थराली विकासखण्ड के चोपता गांव पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान […]

रिपोर्ट /गिरीश चंदोला 

थराली । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री इन दिनों उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए लगातार ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने थराली विकासखण्ड के चोपता गांव पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पूर्व लोकसभा सांसद बलराज पासी,  थराली विधायक मुन्नीदेवी शाह समेत भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा भी जनसभा में मौजूद रहे ।चोपता में जहां मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने भाषण की शुरुआत गढ़वाली में की वहीं थराली विधानसभा की जनता को भांजा और भांजी कहकर भी संबोधित किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शिवराज चौहान को मामा कहकर संबोधित करते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत किया ।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए जहां शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की। वहीं उन्होंने हरीश रावत समेत कांग्रेस पर भी भ्रष्टाचार को लेकर खूब निशाना साधा वहीं उत्तराखंड में कांग्रेस के चार धाम चार काम के नारे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चार धाम सोनिया गांधी,राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा हैं।

इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड, जल जीवन मिशन,कोरोनकाल में मुफ्त राशन,उज्ज्वला योजना ,कर्णप्रयाग ऋषिकेश रेल लाइन ,धारा 370 ,राम मंदिर निर्माण को भाजपा की बड़ी उपलब्धि बताया।  इस अवसर पर बलराज पासी पूर्व सांसद,मुन्नीदेवी शाह विधायक थराली,यशपाल सिंह नेगी ब्लॉक प्रमुख नारायणबगड़, महेशानंद चंदोला मंडल अध्यक्ष नारायणबगड़, देवेंद्र नेगी देवा जिलाध्यक्ष भाजयुमो,रिपुदमन सिंह रावत पूर्व राज्यमंत्री, कुशलानंद सती ज्येष्ठ प्रमुख ,सुरोप सिंह सिनवाल ,पृथ्वी सिंह नेगी, जयानंद सती, आदि लोग मौजूद थे।

 

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts