नरेंद्र नेगी पहल से पाटीसैण में खुली जिला सहकारी बैंक की शाखा ।

सतपुली । विकासखण्ड एकेश्वर के अंतर्गत पाटीसैण बाजार में जिला सहकारी बैंक की नवीन शाखा का लोकार्पण जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेन्द्र रावत उर्फ कुट्टी व बैंक डारेक्टर नरेंद्र नेगी द्वारा किया गया।   मुख्य अतिथि नरेन्द्र रावत के पाटीसैण पहुँचने पर सभी ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । लोकार्पण समारोह का […]

सतपुली । विकासखण्ड एकेश्वर के अंतर्गत पाटीसैण बाजार में जिला सहकारी बैंक की नवीन शाखा का लोकार्पण जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेन्द्र रावत उर्फ कुट्टी व बैंक डारेक्टर नरेंद्र नेगी द्वारा किया गया।

 

मुख्य अतिथि नरेन्द्र रावत के पाटीसैण पहुँचने पर सभी ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । लोकार्पण समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नरेन्द्र रावत व विशिष्ट अतिथि डायरेक्ट नरेन्द्र नेगी द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया व रिबन काटकर नवीन शाखा का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने फोन पर सभी क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय जनता को बैंक की शाखा खुलने व नव वर्ष की बधाई दी ।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेन्द्र रावत ने कहा कि लम्बे समय से स्थानीय ग्रामीणों की मांग थी कि पाटीसैण बाजार में जिला  सहकारी बैंक की शाखा खुले और आज ग्रामीणों के लिए यह शाखा खुल गयी है । साथ ही कहा कि ग्रामीणों को बेहतर सेवा देने व ग्रामीणों की शिकायत के निवारण के लिए बैंक में शिकायत कमेटी बनायी गयी है । जिसमें शिकायतो का त्वरित निवारण किया जाता है ।

इस दौरान डारेक्टर नरेन्द्र नेगी ने कहा कि ग्रामीणों को यह सौगात मिली है जिससे ग्रामीण बैंक की विभिन्न योजनाओं से अधिक से अधिक लाभ ले सकेंगे उन्होंने कहा कहा कि ग्रामीणों की बहुत पहले से मांग थी जो पूरी हुई

कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र कनपुड़िया ने किया । इस दौरान डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक नरेन्द्र नेगी, जीएम मनोज कुमार, एजीएम

सतपुली शाखा प्रबंधक प्रदीप रावत, आशीष बनियाल, सर्वेन्द्र नेगी, तेजपाल सिंह, बृजमोहन सिंह नेगी, संदीप कुमार, नितिन ममगाईं सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts