नवनियुक्त आयुक्त दीपक रावत ने बी.डी.पांडे जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

स्टोरी(कमल जगाती):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में नवनियुक्त आयुक्त दीपक रावत ने बी.डी.पांडे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया । आयुक्त ने अस्पताल में व्यवस्थाएं उचित देखते हुए आगामी बर्फबारी के सीजन के लिए तैयारियां करने को कहा है ।

कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने आज बी.डी.पांडे पुरूष चिकित्सालय का निरीक्षण किया और प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ.के.एस.धामी से चिकित्सालय में किए जा रहे चिकित्सीय उपचारो के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान एक्स-रे विभाग, अल्ट्रासाउंड मशीन, जन-औषधि केंद्र, ब्लड बैंक, पंजीकरण कक्ष, ओ.पी.डी., दंत विभाग,  रेडियोलॉजिक कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, जनरल वार्ड, बच्चा वार्ड, आई.ई.एन.ओ.टी, ऑक्सीजन प्लांट और चिकित्सालय में बने पुरुष व महिला शौचालय का गहनता से निरीक्षण कर मुख्य प्रमुख अधीक्षक को आम नागरिक को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति अपना इलाज करवाने आता है उसे बेहतर से बेहतर सुविधा मिले, व मरीज को सभी दवाइयां चिकित्सालय से ही मिले ।उन्होंने प्रमुख अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि चिकित्सालय में जो भी दवाइयां उपलब्ध हैं उसका बोर्ड बनवाकर चिकित्सालय परिसर में लगवाएं ताकि लोगों को चिकित्सालय में उपलब्ध दवाइयों की जानकारी मिल सके ।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रतीक जैन, डॉक्टर तारा आर्या, डॉक्टर अनिरुद्ध, डा.बी.के.पुनेरा के अलावा अन्य डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे ।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts