एन.सी.सी.दिवस के मौके पर 5 नेवल एन.सी.सी.ने झील किनारे किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखण्ड के नैनीताल में 73वां एन.सी.सी.दिवस के मौके पर 5 नेवल एन.सी.सी.ने झील किनारे सांस्कृतिक कार्यक्रम किये और कैडेटों को प्रशस्तिपत्र बांटे । नैनीताल में आज एन.सी.सी.की नेवल विंग ने कमांडिंग अफसर डी.के.सिंह के नेतृत्व में राष्ट्र एन.सी.सी.दिवस मनाया । मल्लीताल के नयना देवी मंदिर के समीप 5 नेवल एन.सी.सी.कार्यालय में आज […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखण्ड के नैनीताल में 73वां एन.सी.सी.दिवस के मौके पर 5 नेवल एन.सी.सी.ने झील किनारे सांस्कृतिक कार्यक्रम किये और कैडेटों को प्रशस्तिपत्र बांटे ।

नैनीताल में आज एन.सी.सी.की नेवल विंग ने कमांडिंग अफसर डी.के.सिंह के नेतृत्व में राष्ट्र एन.सी.सी.दिवस मनाया । मल्लीताल के नयना देवी मंदिर के समीप 5 नेवल एन.सी.सी.कार्यालय में आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए । ए.पी.ओ.रितेश साह ने बताया कि एन.सी.सी.का गठन आजादी के बाद 1947 में हुआ था और नवंबर माह के चौथे रविवार को एन.सी.सी.दिवस मनाना तय हुआ था । तभी से एन.सी.सी.कैडेटों को अनुशासन, टीम वर्क और शारीरिक श्रमता की दृष्टि से देखा जाता था । इसे भारतीय फौज की सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस कहा जाता है । केंद्रीय विद्यालयों के पूर्व डिप्टी कमिश्नर अमित पंत ने बताया कि सभी चीजों को आयात किया जा सकता है लेकिन भारतीयों को आयात नहीं किया जा सकता । उन्होंने कहा कि आजकल के युवाओं को भारत के बारे में सोचने का बहुत कम मौका मिल रहा है । अमित पंत ने येभी कहा कि इस यूनिट ने देश और प्रदेश में बहुत नाम किया है ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts