बजूनियांहल्दू में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

खबर /शुभम बढ़ानी आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज बजूनिहल्दु कोटाबाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा चंद्र प्रकाश तिवारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने नए 18+ युवाओं को रक्तदान को लेकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि […]

खबर /शुभम बढ़ानी

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज बजूनिहल्दु कोटाबाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा चंद्र प्रकाश तिवारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने नए 18+ युवाओं को रक्तदान को लेकर प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि गर्मियों के दिनों में सभी ब्लड बैंक में खून की अत्यधिक कमी हो चुकी है और इस बीच एक्सीडेंटल केसेज की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। जिस कारण भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे उत्तराखंड में जगह जगह रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है, इससे पूर्व भी हम लोग हल्द्वानी के आसपास के सभी क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगाते रहे हैं, और आज पुनः कोटाबाग क्षेत्र के बजूनियाहल्दु गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेशन को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। युवाओं ने बढ़ चढ़कर कैंप में भाग लिया। इस दौरान बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक के संस्थापक योगेश जोशी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सनवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष विनोद जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हेमंत सिंह कपकोटी, जिला सह संयोजक अभाविप चंद्रप्रकाश सनवाल, मंडल महामंत्री भाजपा हरीश ढौंडियाल, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा शिवम पांडे, समाजसेवी देवेंद्र जोशी, सुमित सुयाल, गणेश पांडेय, पूर्व नगर अध्यक्ष पुनीत बिष्ट समेत दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts