नयना देवी मंदिर में भक्तों ने धूमधाम से मनाई जन्माष्ठमी ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल के नयना देवी मंदिर में कृष्ण भक्तों ने देर रात कृष्ण जन्माष्ठमी धूमधाम से मनाई । माँ नयना देवी मंदिर परिसर में कृष्ण और राधा की प्रतिमा के आगे भक्त कृष्ण भक्ति में डूबे दिखे । नैनीताल में मल्लीताल स्थित माँ नयना देवी परिसर में राधा और कृष्ण की […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल के नयना देवी मंदिर में कृष्ण भक्तों ने देर रात कृष्ण जन्माष्ठमी धूमधाम से मनाई । माँ नयना देवी मंदिर परिसर में कृष्ण और राधा की प्रतिमा के आगे भक्त कृष्ण भक्ति में डूबे दिखे ।

नैनीताल में मल्लीताल स्थित माँ नयना देवी परिसर में राधा और कृष्ण की मुर्तीयकन स्थापित हैं । पूरे नयना देवी मंदिर को लाइट और फूलों से सजाया गया है । कृष्ण की भक्ति में विलीन उनके भक्त जन्मदिवस के मौके पर मंदिर में एकत्रित हो गए ।

मंदिर के पुजारी ने कहा कि इस वर्ष मैदानों और पहाड़ों में कृष्ण जन्माष्टमी एक ही दिन पड रही है, जिसके कारण भक्तों की बहुत ज्यादा भीड़ है । इसके अलावा लोग राधा कृष्ण के दर्शनों के लिए आ रहे हैं और उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं । बताया कि श्री कृष्ण का जन्म तो आधी रात को होता है लेकिन अभी भजन कीर्तन हो रहे हैं और भगवान सभी की मनोकामना पूरी कर । लोग अपने नन्हें मुन्ने बच्चों को श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में मंदिर लाए जिनकी सभी ने बहुत प्रशंसा की ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts