दु:खद : देश की सेवा करते उत्तराखंड का लाल शहीद

गिरीश चंदोला

थराली ।

पिंडर घाटी का एक और जवान देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया हैं।जवान की आक्समिक मृत्यु पर पिंडर घाटी में शोक छा गया हैं।

जवान के पार्थिक शरीर को आज देर रात अथवा सोमवार की तड़के तक उसके गांव पहुंचाने की संभावना जताई जा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान कांडे राजेन्द्र सिंह ने बताया कि  विकासखंड देवाल के अंतर्गत कांडे गांव निवासी एवं 9 गढ़वाल राइफल में इन दिनों  बंगाल के बनकपुड़ी तैनात था 21 वर्षीय बाग सिंह पुत्र सोबन सिंह पिमोली की शनिवार को श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन दुर्घना में जवान शहीद  हो गया हैं।

जवान के निधन की खबर सुन कर क्षेत्र में शोक छा गया हैं। परिवारिक संबंधियों के अनुसार 21 वर्ष बाग सिंह परिवार में सबसे छोटा एवं परिजनों का सबसे प्रिय था।उसका बड़ा भाई दुबई में नौकरी करता है। जबकि दो बहिनों का पूर्व में ही विवाह हो गया हैं।

जवान के पिता भी 9 गढ़वाल राइफल से ही सेवानिवृत्त हुए हैं। 

ग्राम प्रधान कांडे राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीद जवान का शव आज दिल्ली पहुंचेगा।  जवान का शव अपने पैतृक गांव सोमवार सुबह तक पहुंचने की संभावना है। जवान के शहीद की खबर से पूरा क्षेत्र शोक की लहर है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts