बदहाल: न माँ की लगी विधवा पेंशन, न लगी बेटे की दिव्यांग पेंशन।

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

मामला जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली नगर पंचायत का है। यहाँ की मूल निवासी सुलोचना देवी के पति की मौत विगत तीन वर्ष पहले हो गई थी।

उनके द्वारा दो वर्ष पहले से विधवा पेंशन के लिए एप्लाई किया था,परन्तु कहते हैं गरीब का कोई नहीं होता सुलोचना देवी द्वारा कई बार नगर पंचयात प्रशासन को इसकी सूचना दी गई।

 उनके द्वारा कहा गया कि उनके डॉक्युमेंट समाज कल्याण विभाग को भेजे गए हैं,लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी सुलोचना देवी की पेंशन नही हो पाई।

सुलोचना देवी का बेटा ऋषभ रावत जिसकी आयु 24 वर्ष की है। ये भी विगत दस वर्ष से दिव्यांग है,ऋषभ पूरी तरह से पांवों से दिव्यांग है।

ऋषभ की पेशन के लिए भी सुलोचना देवी के द्वारा एप्लाई किया गया है लेकिन ऋषभ की भी अब तक पेंसन नही हो पाई है।

बात पते की ये है सरकार कहती है कि वे गरीब परिवारों दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है,परन्तु जमीनी हकीकत ये है कि एक गरीब विधवा जिसकी कमाई का और कोई जरिया भी नहीं है।जिसके जवान बेटे के दोनों पांव खराब है जो चल नही सकता उसकी आज तक पेंशन नही हो पाई।

आखिर कब होगी पेंशन सुलोचना देवी व उसके बेटे की ये पता नहीं है।

इस मामले में हमारे द्वारा उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार जी से बात की गई। उन्होंने कहा कि जल्द सुलोचना देवी की पेंशन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशत किया जा रहा है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts