महंगाई : पेट्रोल-डीजल के साथ एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी। जानिए पूरी खबर

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर तैयारी चल रही थी। ‌ आखिरकार आज पेट्रोल डीजल के साथ एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है। बता दें कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, […]

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर तैयारी चल रही थी। ‌ आखिरकार आज पेट्रोल डीजल के साथ एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है। बता दें कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 4 महीने बाद पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े है।

दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 949.50 रुपए में मिलेगा। 5 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 349 रुपए, 10 किलो वाला 669 रुपए और 19 किलो वाला कमर्शियल (व्यवसायिक) सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा। नवीनतम मूल्य वृद्धि के साथ, दिल्ली और मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो जाएगी। जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 976 पहुंच जाएगी। वहीं चेन्नई में एक रसोई गैस के लिए 965.50 रुपये और लखनऊ में 987.50 रुपये चुकाने होंगे।

बता दें कि इससे पहले घरेलू रसोई गैस के दामों में 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ोतरी की गई थी। 137 दिनों के बाद इनके दाम बढ़ाए गए हैं। मंगलवार से दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपये हो गई है, जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts