खुशखबरी : उत्तराखंड पुलिस ने किया 1521 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती का ऐलान। हो जाइए तैयार।

उत्तराखंड पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल पद के 1521 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती का ऐलान किया है।  पुलिस मुख्यालय द्वारा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधिकारी पत्र लिखा गया, जिससे अगले कुछ दिनों में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पुलिस भर्ती आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा।  पुलिस भर्ती की यह प्रक्रिया वर्ष 2020 से कोरोना […]

उत्तराखंड पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल पद के 1521 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती का ऐलान किया है।

 पुलिस मुख्यालय द्वारा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधिकारी पत्र लिखा गया, जिससे अगले कुछ दिनों में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पुलिस भर्ती आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा।

 पुलिस भर्ती की यह प्रक्रिया वर्ष 2020 से कोरोना काल के चलते लंबित चल रही थी,पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा कार्मिक विभाग सहित संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए पुलिस में सीधी भर्ती की घोषणा की।

इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए हो जाइए तैयार:

 पुलिस मुख्यालय के मुताबिक आरक्षी कॉन्स्टेबल संवर्ग के अंतर्गत होने वाली सीधी भर्ती में जनपदीय (नागरिक पुलिस) में (पुरुष) 785 और पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 291 जबकि फायरमैन पुरुष के 291 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

इन रिक्त पदों पर महिलाओं के लिए 133 पद अनुमन्य करते हुए कुल 445 पदों पर भर्ती करने के साथ ही पुलिस की अलग-अलग इकाइयों में कुल 1521 रिक्त पदों को सीधी भर्ती के द्वारा भरा जाएगा।

पुलिस मुख्यालय द्वारा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग उत्तराखंड को इस सीधी भर्ती के लिए पत्र प्रेषित कर आगे की कार्रवाई संबंधित विषय पर सोमवार देर शाम अवगत कराया गया.

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts