पीडब्ल्यूडी की उदासीनता से तीन घण्टे बाद खुला संगलाकोटी पोखड़ा मोटर मार्ग ।

 इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल सतपुली । सतपुली संगलाकोटी पोखडा बैजरो मोटर मार्ग लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन होने पर लगभग दोपहर 12 बजे संगलाकोटी के समीप मंजिसेरा में मालवा गिरने से अवरुद्ध हो गया । मार्ग अवरुद्ध होने पर मार्ग के दोनों और वाहनों की लम्बी कतार लग गयी और यात्रियों को अपने […]

 इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

सतपुली ।

सतपुली संगलाकोटी पोखडा बैजरो मोटर मार्ग लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन होने पर लगभग दोपहर 12 बजे संगलाकोटी के समीप मंजिसेरा में मालवा गिरने से अवरुद्ध हो गया ।

मार्ग अवरुद्ध होने पर मार्ग के दोनों और वाहनों की लम्बी कतार लग गयी और यात्रियों को अपने गन्तव्य तक पहुँचने के लिये लम्बा इंतजार करना पड़ा।

यात्रियों व वाहन चालकों द्वारा पी डब्ल्यू डी को सूचना दी गयी लेकिन उनकी उदासीनता के कारण ढाई घण्टे बाद भी जेसीबी मशीन मौके पर नही पहुँची ।

जिस पर उपजिलाधिकारी सतपुली सन्दीप कुमार द्वारा स्वयं मौके पर पहुँचकर मार्ग को जेसीबी मशीन की मदद से खुलवाया ।

बैजरो से सतपुली आ रही यात्री सुषमा देवी का कहना है कि दोपहर 12 बजे सड़क पर ऊपर से मालवा गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया लेकिन प्रशासन द्वारा ढाई घण्टे बाद जेसीबी मशीन भेजी गयी ,उसके बाद आधे घण्टे बाद मार्ग खुल पाया । अगर जेसीबी मशीन समय पर पहुँच जाती तो हमें तीन घण्टे नही रुकना पड़ता ।

उपजिलाधिकारी सन्दीप कुमार का कहना है कि मार्ग को तीन बजे आवाजाही के लिये खोल दिया गया है ।

मौके पर उप जिलाधिकारी संदीप कुमार,राजस्व उप निरीक्षक डबल सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts