ब्रेकिंग : रेलवे भूमि अतिक्रमण संबंधी याचिकाओं पर उच्च न्यायालय में सुनवाई आज ।

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी की रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने से जुड़ी एक याचिका में आज सुनवाई होनी तय है ।  समाजसेवी रविशंकर जोशी की जनहित याचिका को सुरक्षित रखने के दौरान कुछ लोग पुनर्वास और ध्वस्तीकरण के खिलाफ उच्च न्यायालय में इनटरवेंशन एप्लिकेशन लेकर आए थे ।  कार्यवाहक मुख्य […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी की रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने से जुड़ी एक याचिका में आज सुनवाई होनी तय है ।

 समाजसेवी रविशंकर जोशी की जनहित याचिका को सुरक्षित रखने के दौरान कुछ लोग पुनर्वास और ध्वस्तीकरण के खिलाफ उच्च न्यायालय में इनटरवेंशन एप्लिकेशन लेकर आए थे । 

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने बीती 27 अप्रैल को याची से मुख्य पी.आई.एल.का निर्णय आने के बाद सुनवाई की बात कही थी । आज तक रविशंकर जोशी की जनहित याचिका में निर्णय नहीं आ सका है । इनटरवेंशन याचिका में, अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित कुछ लोग ये कहते हुए उच्च न्यायालय आए की उनके आवास बिना नियमों के हटाए जा रहे हैं । इसके अलावा कुछ लोगों ने न्यायालय से विस्थापन की मांग को लेकर भी याचिका दायर की है । 

न्यायालय ने इसपर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है, बल्कि मूल याचिका के निस्तारित होने के बाद ही इसपर सुनवाई करने की बात कही है ।

 अब देखने वाली बात ये होगी कि आज कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति आर.सी.खुल्बे की खंडपीठ इसपर क्या कार्यवाही करती है ?

 

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts