आफत की बारिश : जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त। बंद सड़के,धराशाही मकान।

थराली / गिरीश चंदोला बीते 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश तीसरे दिन आफत बन कर बरसी है । लगातार हो रही बारिश से जहां एक ओर जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है,वहीं थराली ग्वालदम -कर्णप्रयाग मोटरमार्ग भी जगह जगह मलबा और बोल्डर आने से बन्द पड़ा है।  राष्ट्रीय राजमार्ग नलगावँ ,नासिर बाजार सिमलसैण […]

थराली / गिरीश चंदोला

बीते 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश तीसरे दिन आफत बन कर बरसी है ।

लगातार हो रही बारिश से जहां एक ओर जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है,वहीं थराली ग्वालदम -कर्णप्रयाग मोटरमार्ग भी जगह जगह मलबा और बोल्डर आने से बन्द पड़ा है।

 राष्ट्रीय राजमार्ग नलगावँ ,नासिर बाजार सिमलसैण समेत कई अन्य स्थानों पर अवरुद्ध है ,वहीं देवाल मुन्दोली मोटरमार्ग भी कई स्थानों पर मलबा आने से बाधित चल रहा है ।

इधर नगर क्षेत्र थराली के सिमलसैण में बारिश के चलते एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं इस मकान के आसपास के मकानों को भी एहतियातन खाली कर दिया गया है ,वहीं पिण्डर नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से दशहत का माहौल बना हुआ है।

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सड़कें जगह-जगह अवरुद्ध होने से यात्री रास्ते में ही फंसे हुए हैं ।

प्रशासन के द्वारा नदी किनारे बसे लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं । 

बीआरओ एवं लोक निर्माण विभाग को सड़क खोलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग कर्णप्रयाग- ग्वालदम पूरी तरह बाधित है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts