नौकरी के झांसे में आकर युवती ने इज्जत और जान दोनों गवाईं।

युवक द्वारा नौकरी दिलाने के झांसे में आकर युवती ने पहले युवक से अवैध सम्बन्ध बनाये फिर उसी युवक ने जंगल में ले जाकर युवती की हत्या कर दी। जानिए पूरा मामला : टिहरी गढ़वाल निवासी कुशाल सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी कुंडी पट्टी केमर जिला टिहरी ने 3 सितंबर को लिखित तहरीरदी जिसमे उन्होंने […]

युवक द्वारा नौकरी दिलाने के झांसे में आकर युवती ने पहले युवक से अवैध सम्बन्ध बनाये फिर उसी युवक ने जंगल में ले जाकर युवती की हत्या कर दी।

जानिए पूरा मामला :

टिहरी गढ़वाल निवासी कुशाल सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी कुंडी पट्टी केमर जिला टिहरी ने 3 सितंबर को लिखित तहरीरदी जिसमे उन्होंने बताया  कि 10 अगस्त को उनकी बेटी जमूतरी देवी उर्फ ज्योति घर से हिमालय अस्पताल में नौकरी करने के लिए निकली, उसके बाद हर दिन उनकी अपनी बेटी से निरंतर बात होती रहती थी, पर अचानक 14 अगस्त को उनकी लड़की का मोबाइल फोन बंद हो गया।लिखित तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की तो गई।

22 अगस्त को थानों रानीपोखरी में धारकोट रोड के किनारे अन्दर जंगल में किसी अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ जिसकी जानकारी रानीपोखरी थाना द्वारा एक रेडियोग्राम मैसेज के माध्यम से सभी थानों को दी गयी।रेडियोग्राम मैसेज के माध्यम से हुलिया मैसेज में नोट करवाया गया।

07 सितंबर को कुशाल सिंह से संपर्क होने पर वादी को थाना डोईवाला बुलवाया गया तथा डोईवाला पुलिस उससे लेकर थाना रानीपोखरी गई तथा रानीपोखरी पुलिस द्वारा 22 अगस्त को थानों के जंगल में अज्ञात लड़की के शव के पास मौके से बरामद चप्पल, पाजेब तथा कपड़े की फोटो दिखाई गई तो वादी द्वारा उक्त कपडों व सामान की पहचान उनकी ज्योति के होने के सम्बन्ध में की गयी।

पुलिस ने सीडीआर के माध्यम से जांच पड़ताल को बढ़ाते हुए ज्योति द्वारा सबसे अधिक बात एक मोबाइल नंबर की जानकारी करने पर यह सिम गौतम पवार पुत्र इतवार सिंह निवासी वार्ड नंबर 4, चकचौबेवाला थाना रानीपोखरी के नाम पर होना पाया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा गौतम को पूछताछ को थाने पर बुलाया गया।

गौतम से सख्ताई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मृतका ज्योति की 15 अगस्त को थानाें के पास जंगल में हत्या करना स्वीकार किया गया। जिस पर अभियुक्त गौतम पवांर को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त गौतम द्वारा बताया गया कि वह पिछले 25 वर्षों से हिमालयन अस्पताल में कार्य करता आ रहा है, जुलाई 21 से वह ज्योति के संपर्क में था और वह ज्योति को हिमालयन अस्पताल में ही नौकरी लगवाने वाला था पर नौकरी पर नहीं लगवा पाया।

इसके बाद से ही ज्योति लगातार उस पर नौकरी लगवाने का दबाव बना रही थी। इसी बीच उसके ज्योति के साथ नाजायज संबंध बन गए।

उसने कहा कि ज्योति से उसकी लगातार बात होती थी और इसका फायदा उठाकर वह मुझे ब्लैकमेल करने लगी और नौकरी नहीं लगाने पर वह उसकी सारी बातें उसके परिवार और हिमालय अस्पताल के मालिक को बता देगी, वहीं ज्योति के इस तरह ब्लैकमेल करने से आरोपी मानसिक तनाव में आ गया और उसने उसकी हत्या करने का प्लान बनाया।

जिसके चलते 15 अगस्त को वह ज्योति को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर थानों से धारकोट रोड पर ले गया, जहां ढलान के पास झाड़ियों में मैने उसी की चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसके सलवार सूट को उतार दिया ताकि उसकी पहचान ना हो सके।

इसके बाद उसके कपडों को बैग में भरकर उसने साइन चौकी भानियावाला से आगे लगभग 200 मीटर जंगल में फेंक दिया तथा ज्योति के मोबाइल को जो उसने उसे दिया था, उसका सिम निकाल कर जंगल में ही फेंक दिया और मोबाइल को स्विच ऑफ करके उसने अपने घर में रख दिया।

आरोपी के इकबालिया बयान के आधार तथा उसकी निशानदेही पर साइन चौकी से 200 मीटर आगे नाले के पास से मृतिका ज्योति के कपड़ों से भरे बैग को बरामद किया गया तथा आरोपी की ही निशानदेही पर मृतका का मोबाइल जो आरोपी ने ही उसे दिया था तथा मोटरसाइकिल जिससे वह ज्योति को धारकोट रोड पर ले गया था, बरामद किया गया। आरोपी को उसके जुर्म धारा 302, 201 आईपीसी से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts