शर्मनाक : नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म। आरोपी गिरफ्तार।

हरिद्वार से एक झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आयी हैं जिसमें एक दरिंदे पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। मामला हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र का है, जिसमें 45 वर्षीय पिता को पुलिस ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया […]

हरिद्वार से एक झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आयी हैं जिसमें एक दरिंदे पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया।

मामला हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र का है, जिसमें 45 वर्षीय पिता को पुलिस ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि पिछले करीब एक साल से पिता बेटी का यौन शोषण कर रहा था।

कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि  9 सितंबर को कनखल निवासी 15 साल की एक बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पिता ने कनखल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

बच्ची को पुलिस ने प्रेम नगर आश्रम घाट से बरामद कर लिया था लेकिन बच्ची ने अपने घर जाने से मना कर दिया।

पुलिस ने पूछताछ की तो बच्ची ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच विवाद चल रहा है और करीब 1 साल पहले वह अपनी मां के साथ बरेली अपनी ननिहाल चली गई थी। वहां से पिता बच्ची को पढ़ाई के लिए हरिद्वार ले आया था।

पिता पर आरोप है कि वह अपनी बेटी का यौन शोषण कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पिता सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता है और मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। पत्नी और एक बेटा बरेली ननिहाल में ही रहते हैं। वही बच्ची के बयान दर्ज कर लिए गए हैं । पुलिस का दावा है कि आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts