शर्मसार : मंदबुद्धि नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म। रिश्ते को किया तार-तार।

पौड़ी जनपद के चौबट्टाखाल क्षेत्र में रिश्ते में ताऊ की ओर से मंदबुद्धि नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं ।यह घटना रिश्तों को तार तार करने वाली हैं ।

मंदबुद्धि नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया।अदालत के आदेश पर आरोपी को जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है।

जानिए मामला 

ताऊ द्वारा मंदबुद्धि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला बीती 24 अगस्त को सामने आया था। किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए थे। जहां नाबालिग के 7 माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी।

परिजनों द्वारा पूछताछ में किशोरी द्वारा गांव के वयस्क रिश्ते में ताऊ को इसका जिम्मेदार बताया था।साथ ही उसने बताया कि आरोपी ने  किसी को भी घटना की सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों को मामले की जानकारी होने पर उन्होंने आरोपी से जब इस संबंध में पूछताछ की, तो आरोपी ने परिजनों को भी धमकाया।नाबालिग के पिता ने आरोपी के खिलाफ पोस्को समेत विभिन्न धाराओं में राजस्व पुलिस में मामला दर्ज करवाया था।

31 अगस्त को यह मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया। इस दौरान एसएसपी ने थलीसैंण थाने को मामले में जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

थलीसैंण थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक दीपा रानी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपी को टैक्सी स्टेंड थलीसैंण के पास से गिरफ्तार किया गया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts