बीस साल से नही बन पाया रिखणीखाल सिलबेडी का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान। जनप्रतिनिधि देखकर भी मौन

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल रिखणीखाल :  प्रकृति की गोद व हिमालय की पर्वत शृंखलाबद्ध पहाडियों में बसा ” सिलबेडी” का विहंगम दृश्य देखकर ऐसा लगता है कि स्वर्ग यहीं है लेकिन विकास के दृष्टिकोण से लगता नहीं। ये छायाचित्र हैं,रिखणीखाल के अन्तर्गत सिलबेडी में निर्माणाधीन भवन आई टी आई कॉलेज का  जो सन 2001 से […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

रिखणीखाल : 

प्रकृति की गोद व हिमालय की पर्वत शृंखलाबद्ध पहाडियों में बसा ” सिलबेडी” का विहंगम दृश्य देखकर ऐसा लगता है कि स्वर्ग यहीं है लेकिन विकास के दृष्टिकोण से लगता नहीं।

ये छायाचित्र हैं,रिखणीखाल के अन्तर्गत सिलबेडी में निर्माणाधीन भवन आई टी आई कॉलेज का  जो सन 2001 से बनता आ रहा है लेकिन अभी तक अधर में लटका हुआ है,मानो आगरा का ताजमहल बन रहा हो।अब इसी से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि रिखणीखाल विकास में कौन से पायदान पर खड़ा है।

इस भवन को बनते बनते बीस साल से ज्यादा का वक्त गुजर रहा है।जो निर्माण बीस साल पहले हुआ है वह भी आधा जीवन काट चुका है फिर वो मजबूती कहाँ से आयेगी।स्थानीय जनता का अनुमान है कि इस हालत में कम से कम दस साल और लगेगे।

क्षेत्र के स्कूल कॉलेज में पढने वाले बच्चे इसे देखते देखते अब ऊब गये हैं वे कहते हैं कि हमारे लिए तो नहीं बन सकेगा लेकिन हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रशिक्षण मिल ही जायेगा।

अब अन्त में कथा का सार यह है कि शासन प्रशासन कोई तो सुध ले इस भवन की या फिर ग्राम द्वारी में दस साल पहले बने खंडहर भवनो जैसी स्थिति न हो।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts