दु:खद – बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई।एक छात्र की मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाड़वाला के एक निजी शिक्षण संस्थान के बच्चों को लेकर जा रही बस अचानक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्र गंभीर घायल हो गया है। घायल छात्र का जीवनगढ़ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी […]

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाड़वाला के एक निजी शिक्षण संस्थान के बच्चों को लेकर जा रही बस अचानक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्र गंभीर घायल हो गया है। घायल छात्र का जीवनगढ़ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, बाड़वाला स्थिति एक प्राईवेट स्कूल की बस सुबह डाकपत्थर से बच्चों को लेकर जा रही थी। जलालिया पीर के पास बस अचानक पीपल के पेड़ से टकरा गई। बस के पेड़ से टकराते ही बच्चों में कोहराम मच गया। दुर्घटना में स्कूल की 12 वर्षीय छात्रा श्रृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई है।जबकि एक अन्य छात्र नितेश नेगी गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ छात्रों को हल्की चोटें आ रखी हैं।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts