सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुरसुन्दर सिंह चौहान ने गरीब ओर असहायों को बांटे कंबल ।

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल सतपुली ।  विकासखण्ड एकेश्वर के अन्तर्गत चौहान स्टोन क्रेशर मलेठी में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता व उद्योगपति सुंदर सिंह चौहान द्वारा प्रतिवर्ष की भांति सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ गरीब ओर असहायों को कम्बल बांटे व विशाल भंडारे का आयोजन किया। साथ ही अपने सुपौत्र पृथ्वीराज चौहान का जन्मदिन धूमधाम […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

सतपुली ।

 विकासखण्ड एकेश्वर के अन्तर्गत चौहान स्टोन क्रेशर मलेठी में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता व उद्योगपति सुंदर सिंह चौहान द्वारा प्रतिवर्ष की भांति सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ गरीब ओर असहायों को कम्बल बांटे व विशाल भंडारे का आयोजन किया। साथ ही अपने सुपौत्र पृथ्वीराज चौहान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया ।

 सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली के छात्र छात्राओं के द्वारा उत्तराखंडी लोकसंस्कृति पर आधारित लोकगीत व लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गयी ।

वहीं कार्यक्रम में हास्य कवि किशना बगोट व राकेश खंतवाल ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। 

इस अवसर पर ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान ने कहा कि 2006 से प्रतिवर्ष उनके द्वारा कम्बल वितरण का कार्यक्रम चलाया जाता है जिससे कि ठण्ड के मौसम गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके ।

इस मौके पर सुंदर सिंह चौहान, त्रिलोक चौहान, जितेंद्र चौहान, सुरेन्द्र मियां, सुरजन रौंतेला, उम्मेद सिंह रावत, गंगा सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, माया देवी, नीलम नीलकंठ, इंदू करासी, सोनिया देवी चौहान, निकिता चौहान,  प्रेम सिंह रावत, सोभा बगोट, जगमोहन डांगी, सोनिया बिष्ट आदि उपस्थित रहे ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts