शर्मनाक : नाबालिग से दुष्कर्म। आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में लगातार दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं । शासन प्रशासन इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। ताजा मामला ऋषिकेश के नरेंद्र नगर का है। जहां एक नाबालिक को हवस का शिकार बनाया गया है। पुलिस के अनुसार गांव में रहने वाले मजदूर ने 8 साल की बच्ची को हवस […]

उत्तराखंड में लगातार दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं । शासन प्रशासन इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।

ताजा मामला ऋषिकेश के नरेंद्र नगर का है। जहां एक नाबालिक को हवस का शिकार बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार गांव में रहने वाले मजदूर ने 8 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया है।

मामले की शिकायत होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार, निवासी जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

इस घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस से बाहर से आए लोगों का सत्यापन करने की मांग फिर से की है।

कैसे हुआ घटना का खुलासा :

सत्रों के अनुसार,घटना के बाद बीती रात 8 वर्षीय बच्ची रोते हुए घर पहुंची। परिजनों ने जब रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया, जिससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

जिसके बाद मामला नरेंद्र नगर थाने पहुंचा।पुलिस ने नाबालिग के बयान लेने के बाद मेडिकल परीक्षण कराया। 

रिपोर्ट में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Also Read This

सीवर लाइन बंद होने से गोपेश्वर की आदर्श कॉलोनी में 35 से अधिक परिवार परेशान, घरों पर मंडरा रहा खतरा

रिपोर्ट: लोकेंद्र रावत, गोपेश्वर, चमोलीचमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर की आदर्श कॉलोनी में नमामि गंगे परियोजना की सीवर लाइन बंद होने से 35 से अधिक...

गजब: डिजिटल इंडिया के दौर में यह गांवकर रहा मोबाइल नेटवर्क का इंतजार

गिरीश चंदोलाचमोली । डिजिटल इंडिया के दौर में जहां देश के अंतिम छोर तक मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने के दावे किए जा रहे...

Related Posts