शर्मनाक : सोशल मीडिया पर दोस्ती कर बनाया अश्लील वीडियो। किया दुष्कर्म।

युवक द्वारा महिला का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल गया। आए दिन महिला उत्पीड़न के मामले देखने को मिल रहे हैं, अब तो दुष्कर्म और ब्लैकमेल के नए-नए तरीके आरोपियों ने ढूंढ निकालें है।ज्यादातर ऐसी घटनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से हो रही है  ताजा मामला नई टिहरी का है। जहां युवक ने युवती […]

युवक द्वारा महिला का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल गया।

आए दिन महिला उत्पीड़न के मामले देखने को मिल रहे हैं, अब तो दुष्कर्म और ब्लैकमेल के नए-नए तरीके आरोपियों ने ढूंढ निकालें है।ज्यादातर ऐसी घटनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से हो रही है 

ताजा मामला नई टिहरी का है। जहां युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर युवती के साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेल किया।साथ ही आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया।

 आपको बता दें कि यह मामला टिहरी के कैंपटी थाना क्षेत्र का है।  जहां एक महिला के साथ नानकमत्ता उधम सिंह नगर निवासी हरप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती की।

उसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई । बाद में आरोपी ने महिला से नंबर लेकर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग करनी शुरू कर दी ।

उसके बाद आरोपी ने महिला का स्क्रीन रिकॉर्डिंग के माध्यम से अश्लील वीडियो तैयार कर लिया। अश्लील वीडियो के जरिए आरोपी ने महिला को कई बार कैंपटी बुलाया और कैंपटी के होटल में आरोपी ने महिला से कई बार दुष्कर्म किया।

 दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया, जिसकी जानकारी महिला को प्राप्त होने के बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज करा दिया।इसके बाद पुलिस आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस का कहना है कि आरोपी काफी शातिर अपराधी है और आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts