शर्मसार : कुत्तों द्वारा नोचा हुआ नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप

इंद्रजीत असवाल  पौड़ी गढ़वाल      श्रीनगर को शर्मसार कर देने वाली खबर में सर्राफ धर्मशाला के पीछे नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।शव को कुत्तों ने बुरी तरह नोच रखा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र के लोग मौके […]

इंद्रजीत असवाल

 पौड़ी गढ़वाल     

श्रीनगर को शर्मसार कर देने वाली खबर में सर्राफ धर्मशाला के पीछे नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।शव को कुत्तों ने बुरी तरह नोच रखा था।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।वहीं, पुलिस द्वारा शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि नवजात की उम्र सात से आठ दिन रही होगी।बच्चे की मौत कैसे हुई होगी, ये बताना मुश्किल होगा।

उन्होंने बताया कि हो सकता है कि कुत्ते ही शव को नदी से घसीटकर यहां लाए हों ओर नगर पालिका सभासद विनती पोस्ती ने मामले की पूरी जांच की मागं उठातें हुऐ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

वही पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

श्रीनगर कोतवाल हरिओम चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, नवजात की उम्र सात से आठ दिन लग रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts