You are currently viewing कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सरिता आर्य बीजेपी में शामिल होने से अंतर विरोध के स्वर तेज

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सरिता आर्य बीजेपी में शामिल होने से अंतर विरोध के स्वर तेज

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सरिता आर्या के बीजेपी में जाते ही भाजपा में अंतर विरोध के स्वर भी तेज हो गए हैं।

 नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्या के बीजेपी में शामिल होते ही बीजेपी महिला मोर्चा ने स्वागत तो किया लेकिन उन्हें टिकट देने का विरोध भी किया। 

   कांग्रेस महिला अध्यक्ष के भाजपा में जाने से राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। सरिता आर्या आज भाजपा में शामिल हो गई है। उन्हें सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। 

सरिता आर्या ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने ये भी कहा था की अगर भाजपा उन्हें टिकट देती है तो वो बीजेपी जॉइन करेंगी। वहीं नैनीताल बीजेपी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दीपिका बेनीवाल सरिता आर्या का पार्टी में स्वागत की बात तो कर रही है, लेकिन सरिता को टिकट दिए जाने का विरोध भी कर रही है। 

उन्होंने कहा अगर पार्टी सरिता आर्या को नैनीताल से प्रत्याशी बनाती है तो महिला मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करेगी और जरूरत पड़ने पर सभी पदाधिकारी इस्तीफा देने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply