सतपुली में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कोरोना योद्धाओ को किया सम्मानित ।

इंद्रजीत असवाल सतपुली पौड़ी गढ़वाल  विधानसभा चौबट्टाखाल के अन्तर्गत नगर पंचायत सतपुली के रामलीला मैदान में सांस्कृतिक विभाग पौड़ी द्वारा आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम में चौबट्टाखाल विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कोविड़ काल में बेहतर सहयोग करने के लिए आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, एएनएम, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व महिला मंगल […]

इंद्रजीत असवाल

सतपुली पौड़ी गढ़वाल

 विधानसभा चौबट्टाखाल के अन्तर्गत नगर पंचायत सतपुली के रामलीला मैदान में सांस्कृतिक विभाग पौड़ी द्वारा आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम में चौबट्टाखाल विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कोविड़ काल में बेहतर सहयोग करने के लिए आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, एएनएम, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व महिला मंगल दलों को सम्मनित किया गया ।

 सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगायक प्रदीप बुटोला के गीतों में महिला मंगल दल के सदस्य खूब झूमे । 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पर्यटन संस्कृति सिंचाई व लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत, भाजपा विधानसभा प्रभारी राजेंद्र धीरता, जिला सह प्रभारी अशोक ठाकुर व भाजपा प्रदेश युवा कार्यकरिणी सदस्य सुयश रावत ने शिरकत की । 

कार्यक्रम में कोरोना काल में बेहतर कार्य करने के लिए उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार, नगर पंचायत अध्यक्षा अंजना वर्मा, एडीओ पंचायत जयहरीखाल अर्जुन शाह, एडीओ पंचायत द्वारीखाल सज्जन सिंह रावत सहित विकासखण्ड के समस्त विभागों व विकासखंड द्वारीखाल व जयहरीखाल के समस्त आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, एएनएम, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व महिला मंगल दलों को शॉल ओढ़ाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । 

संस्कृतिक कार्यक्रम में अशुकला सांस्कृतिक समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की दर्शकों ने जमकर सराहना की और खूब झूमे ।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोरोना काल में आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित सभी पंचायत सदस्यों ने जान जोखिम में डालकर लोगो की सेवा की जिसके लिए उनका सम्मान होना जरूरी है ।  साथ ही कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार चहुमुखी विकास के साथ आगे बढ़ रही है । पहाड़ों में पर्यटन व रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए कर्णप्रयाग रेलवे लाइन, आल वेदर रोड, होम स्टे सहित विकास कार्यों को तेजी से किया जा रहा है ।

साथ ही कहा की चौबट्टाखाल विधानसभा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भैरवगढ़ी, ज्वालपा, कालिंका, दीवा ताडकेश्वर को धार्मिक सर्किट बनाया जा रहा है । सतपुली, स्यूंसी झील सहित भैरवगढ़ी, मां दीवा का डांडा में रोपवे बनाया जा रहा है और बताया कि मां दीवा में सन राइजिंग देखने के लिए पर्यटकों के लिए सन राइजिंग कैंप शुरू कर दिया गया है ।

पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने कहा कि इन पांच सालों में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जनता के स्नेह व सहयोग से विधानसभा चौबट्टाखाल में अनेक विकास कार्य किये है । और आगे भी आप लोगों के स्नेह व सहयोग से विकास कार्य किये जायेंगे ।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष सुनील डंडरियाल, रामलीला समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, उम्मेद सिंह रावत, ममता ध्यानी, बेबी खंतवाल, विजय लक्ष्मी, अंकित ठाकुर सहित आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts