वायरल : स्कूटर की चालान राशि देख उड़े होश। सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर वायरल।

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक स्कूटर चालक का चालान थाना पुलिस ने किया जिसे देख युवक के होश उड़ गए। जी हां, बीते सोमवार को प्रेमनगर थाना के दरोगा सदुल बहादुर ने डीएल, हेलमेट और कोई दस्तावेज न होने पर स्कूटर सीज कर दिया। पुलिस के मुताबिक स्कूटर आयुष थापर का था, जिस पर […]

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक स्कूटर चालक का चालान थाना पुलिस ने किया जिसे देख युवक के होश उड़ गए।

जी हां, बीते सोमवार को प्रेमनगर थाना के दरोगा सदुल बहादुर ने डीएल, हेलमेट और कोई दस्तावेज न होने पर स्कूटर सीज कर दिया। पुलिस के मुताबिक स्कूटर आयुष थापर का था, जिस पर पुलिस ने चालान राशि एक लाख लिख दी। जिसका चालान शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पर वायरल हो गया।

वहीं प्रेमनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि, चालान की राशि अंकों में लिखी गयी है। जो कि, 10 हजार लिखी जानी थी, लेकिन चालान राशि 10 हजार में गलती से एक जीरो ज्यादा लिखा गया है। जिससे स्कूटर चालक के होश उड़ गए।

उन्होंने कहा कि, युवक को घबराने की जरूरत नहीं है, उनका 10 हजार का ही चालान है, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

 

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts