शर्मनाक : मेहंदी सूखने से पहले ही नवविवाहिता की हत्या!

उत्तराखंड में नवविवाहिता की मेहंदी सूखने से पहले ही मौत गई । लड़की की शादी 2 महीने पहले ही हुई थी। प्रथम दृष्टया मामला दहेज हत्या का नजर आ रहा है। उत्तराखंड में लगातार इस तरह की क्रूरता के मामले सामने आते ही रहते हैं। मामला डोईवाला विधानसभा के चक सिंधवाल गांव का है। जहां […]

उत्तराखंड में नवविवाहिता की मेहंदी सूखने से पहले ही मौत गई । लड़की की शादी 2 महीने पहले ही हुई थी। प्रथम दृष्टया मामला दहेज हत्या का नजर आ रहा है।

उत्तराखंड में लगातार इस तरह की क्रूरता के मामले सामने आते ही रहते हैं।

मामला डोईवाला विधानसभा के चक सिंधवाल गांव का है। जहां विजेंद्र सिंह की पुत्री आरती का विवाह पवन रावत निवासी भोगपुर से 12 दिसंबर 2021 में हुआ था।

लड़की के पिता ने तहरीर में बताया कि,विवाह के पहले दिन से ही आरती को कम दाम दहेज़ के चलते घर पर परेशान किया जाता था।तहरीर में लड़के पर आरोप लगाया गया कि उसके किसी अन्य महिला से अवैध संबंध भी थे।

साथ ही बताया गया कि शादी के बाद से ही लड़की डरी और घबराई हुई रहती थी।

कल शाम 7:00 बजे लड़की ने अपनी बड़ी बहन को भी कॉल की, जिसमें वह अपनी बड़ी बहन से बात करते हुए बहुत घबराई हुई और रो रही थी। उसके बाद आरती ने फोन काट दिया और आरती से परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पाया।

उसके बाद आज सुबह आरती का पति पवन रावत परिजनों के घर आया और आरती के बाथरूम में गिरकर फिसलने से चोट लगने की बात कही। साथ ही बताया कि वह हिमालयन ,जौली ग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती है।

जिसके बाद तुरंत ही लड़की के परिजन हिमालयन हॉस्पिटल की तरफ भागे। जहां उन्हें डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि उनकी लड़की की 10 घंटे पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

जिसके बाद लड़की के पति पवन रावत ने अपने बयान बदलते हुए बताया कि आरती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया,जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

लड़की के पिता ने पुलिस को अपनी तहरीर सौंप दी है,जिसके अनुसार पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी हुई है।

साथ ही परिजन तथा पुलिसकर्मी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। मृतक आरती के पति को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts