दु:खद : सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त। चार की मौत

कुन्नूर में वेलिंगटन आर्मी सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान एक हेलीकॉप्टर होटल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच यह दुर्घटना हुई।जिसमें चार लोगो के मरने की खबर सामने आयी हैं।सेना और पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। ये देश के लिये एक बड़े दुख की खबर है।सूत्रो के मुताबिक CDS […]

कुन्नूर में वेलिंगटन आर्मी सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान एक हेलीकॉप्टर होटल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच यह दुर्घटना हुई।जिसमें चार लोगो के मरने की खबर सामने आयी हैं।सेना और पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

ये देश के लिये एक बड़े दुख की खबर है।सूत्रो के मुताबिक CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत सेना के कुछ उच्च अधिकारी भी हेलीकॉप्टर में सवार थे।

दुर्घटनास्थल से बरामद शवों को तमिलनाडु के वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।भारतीय वायु सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है।साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में मौजूद नौ लोगों के नाम सेना ने जारी किए हैं।

  1. जनरल बिपिन रावत (CDS)
  2. मधुलिका रावत (बिपिन रावत की पत्नी)
  3. ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर
  4. ले. कर्नल हरजिंदर सिंह
  5. एन के गुरसेवक सिंह
  6. एन के जितेंद्र कुमार
  7. लांस नाएक विवेक कुमार
  8. लांस नाएक बी साई तेजा
  9. हवलदार सतपाल

Also Read This

बड़ी खबर :आबादी वाले क्षेत्रों में भालू की सक्रियता बढ़ने से खौफ में ग्रामीण , वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

नौगांव, उत्तरकाशी। 26 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के कफनौल और देवराना बीट की स्योरी फल पट्टी में भालू की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में...

एक्शन: दोगुनी रकम और भारी मुनाफे का झांसा देकर लाखों की निवेश धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

उत्तरकाशी, 26 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी निवेश पर अधिक ब्याज, भारी मुनाफा और कम समय में जमा पूंजी दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से कथित...

Related Posts