श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्रा का 7.5 लाख सालाना पैकेज में कैंपस प्लेसमेंट

देहरादून।  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। आई.टी., फार्मा, एजुकेशन, इंश्योरेसं की राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय 30 कंपनियों में विश्वविद्यालय के 67 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। विश्वविद्यालय की बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा समिष्ठा ध्यानी को एजुकेशन सैक्टर की अपग्राड कंपनी में 7.5 लाख सालाना पैकेज में कैंपस प्लेसमेंट के […]

देहरादून।

 श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। आई.टी., फार्मा, एजुकेशन, इंश्योरेसं की राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय 30 कंपनियों में विश्वविद्यालय के 67 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। विश्वविद्यालय की बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा समिष्ठा ध्यानी को एजुकेशन सैक्टर की अपग्राड कंपनी में 7.5 लाख सालाना पैकेज में कैंपस प्लेसमेंट के लिए चयन हुआ। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ यू.एस. रावत ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कुलपति ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए व्यक्तित्व का विकास पर आधारित विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 

    श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ मनीषा मैंदुली ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय की ओर से समय समय पर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है। आई.टी., फार्मा, एग्रीकल्चर, एजुकेशन, इंश्योरेंस व बैंकिंग सैक्टर में कंपनियों की ओर से अच्छी डिमांड आ रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कोर्स की जानकारी के साथ साथ वर्तमान में बाजार की मांग के अनुरूप खुद को ढालें। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कंपनियों को कैंपस प्लेंसमेंट के दौरान रोजगारपरक  व बाजार की मांग के अनुरूप जानकारी वाले छात्र-छात्राएं आसानी से मिल रहे हैं। यही कारण है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय कंपनियों के बीच कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहली पसंद बनता जा रहा है।

Also Read This

ITM Dehradun के छात्रों ने कबाड़ से बनाए 9 ड्रोन, Droneverse में सभी ने भरी उड़ान

ITM देहरादून के छात्रों ने कबाड़ से बना दिए ड्रोन, ‘Droneverse’ में सभी ने भरी उड़ान; ₹10 हजार का मिला पहला पुरस्कारदेहरादून, 17...

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

Related Posts