श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के 19 छात्र-छात्राओं का 2.4 लाख पैकेज पर प्लेसमेंट

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्रोपशाॅप रियल एस्टेट कंसलटेंट कंपनी की ओर से आए चीफ डायरेक्टर साजन पटेल व अन्य प्रतिनिधियों ने विभिन्न चरणों में एसजीआरआर विश्वविद्यालयों छात्र-छात्राओं को सभी मापदण्डों पर परखा। इसमें 19 छात्र-छात्राएं कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव की सभी कसौटियों पर खरे उतरे। […]

देहरादून।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्रोपशाॅप रियल एस्टेट कंसलटेंट कंपनी की ओर से आए चीफ डायरेक्टर साजन पटेल व अन्य प्रतिनिधियों ने विभिन्न चरणों में एसजीआरआर विश्वविद्यालयों छात्र-छात्राओं को सभी मापदण्डों पर परखा।

इसमें 19 छात्र-छात्राएं कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव की सभी कसौटियों पर खरे उतरे। कंपनी की ओर से उन्हें 2.4 लाख के पैकेज़ पर चयनित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यू.एस.रावत ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रोपशाॅप एनसीआर क्षेत्र की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंसलटेंट कंपनी है, जिसका मुख्यालय नोएडा में है। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के बीबीए, बीकाॅम एवम् बीकाॅम आॅनर्स के 19 छात्र-छात्राओं का चयन कैंपस प्लेसमेंट के अन्तर्गत हुआ। प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने में कुलसचिव एवम् डीन मैनेजमेंट डाॅ दीपक साहनी, डाॅ दिव्या नेगी घई एवम् वैशाली प्रकाश आदि का विशेष योगदान रहा।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts