26 अप्रैल को होगी सिडकुल पारले चौक में मजदूर- किसानों की महापंचायत

रिपोर्ट:—-महेश चंद्र पंत       सिडकुल स्थित औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों के शोषण, उत्पीड़न, औद्योगिक संस्थानों द्वारा गैरकानूनी तालाबंदी , श्रमिकों के वेतन में कटौती, फर्जी मुकदमे दायर कर श्रमिकों का उत्पीड़न , इंजीनियरिंग उद्योगों में अप्रशिक्षित श्रमिकों से काम करवाना, श्रमिक नियमों के अनुसार वेतन निर्धारण न करने आदि , मांगों को लेकर आगामी 26 अप्रैल […]

रिपोर्ट:—-महेश चंद्र पंत

      सिडकुल स्थित औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों के शोषण, उत्पीड़न, औद्योगिक संस्थानों द्वारा गैरकानूनी तालाबंदी , श्रमिकों के वेतन में कटौती, फर्जी मुकदमे दायर कर श्रमिकों का उत्पीड़न , इंजीनियरिंग उद्योगों में अप्रशिक्षित श्रमिकों से काम करवाना, श्रमिक नियमों के अनुसार वेतन निर्धारण न करने आदि , मांगों को लेकर आगामी 26 अप्रैल को मजदूर- किसान  संयुक्त मोर्चा का आयोजन सिडकुल स्थित पाली चौक पर किया जाएगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रमिक संगठनों से जुड़े श्रमिकों ने जनसंपर्क अभियान के दौरान बताया की वर्षों से सिडकुल में श्रमिकों का कई प्रकार से शोषण हो रहा है श्रमिक विभाग श्रमिकों के हितों की चिंता करने के बजाए औद्योगिक संस्थानों के संचालकों की गोद में बैठ कर उनके हितों में काम कर रहा है और श्रमिकों का उत्पीड़न जारी है।

श्रमिकों के हितों से जुड़ी मांगों को लेकर मजदूर- किसान संगठनों से जुड़े विभिन्न अन्य संगठनों की इस महापंचायत में मज मजदूर किसान यूनियनों के शीर्ष नेतृत्व भाग लेंगे ।

उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मजदूरों किसान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है जनसंपर्क अभियान में प्रमोद वर्मा ,अजय कटियार ,सोहित कुमार, विनय कुमार ,पंकज शर्मा ,अनिल रजक आदि अनेक श्रमिक शामिल थे।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts