राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर खुलेआम हो रहा अवैध खनन। प्रसाशन सोया कुम्भकर्णीय नींद।

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल सतपुली :  पौड़ी जिले के पाटीसैण ज्वाल्पा के बीच मंगलम ढाबे के पास पोकलैंड द्वारा पहाड़ी खोदकर अवैध खनन किया जा रहा है । हैरानी की बात है कि इतनी व्यस्त सड़क पर खुलेआम खनन कर पत्थर निकाले जा रहे है,लेकिन प्रसाशन कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहा है,जिसमे प्रसाशन की […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

सतपुली : 

पौड़ी जिले के पाटीसैण ज्वाल्पा के बीच मंगलम ढाबे के पास पोकलैंड द्वारा पहाड़ी खोदकर अवैध खनन किया जा रहा है ।

हैरानी की बात है कि इतनी व्यस्त सड़क पर खुलेआम खनन कर पत्थर निकाले जा रहे है,लेकिन प्रसाशन कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहा है,जिसमे प्रसाशन की भी मिलीभगत होने का अंदेशा लगाया जा रहा है ।

जहाँ एक तरफ लगातार बरसात से पहाड़ियाँ खिसकने से सड़क संपर्क अवरोधित है । वहीं इस सड़क की पहाड़ी को अवैध तरह से खोदकर बड़े भूस्खलन को न्यौता दिया जा रहा है  ।

एक तरफ तो ऐसी जगह पर सुरक्षा दीवार लग रही है जहाँ पर जरूरत ही नही है और दूसरी ओर ऐसी जगह पर अवैध खनन किया जा रहा है । जहाँ पर लैंडस्लाइड हो सकती है इस तरह से राष्टीय राजमार्ग के पैसे को ठिकाने लगाया जा रहा है ।

इस संबंद्ध में जब नजदीकी तहसीलदार सतपुली को सूचित किया गया तो उनका कहना था कि ये तहसील  चौबट्टाखाल में आता है । हमारे द्वारा चौबट्टाखाल तहसीलदार से संपर्क किया गया तो वे इस समय निर्वाचन की ट्रेनिग पर है उनके साथ उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल भी इसी ट्रेनिग पर है ।

उपजिलाधिकारी द्वारा मामले में सम्बंधित उपनिरीक्षक को सूचित किया गया है  ।

आपको बता दें कि इस कार्य को RGB कंपनी करवा रही है  । अब पते की बात ये है कि हमारे द्वारा आपको खनन में चल रही गाड़ी व पोकलैंड का नमःबर दिया जा रहा है  ।

अब देखते है प्रशासन इन पर कार्यवाही करता है या माफ कर देता है ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts