संविदा बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ ने आयोजित किया स्वास्थ्य मंत्री का सम्मान समारोह

संविदा बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ द्वारा  स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आज संविदा बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ द्वारा  श्रीनगर श्रीकोट के उदय राज होटल में माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का सम्मान समारोह आयोजित किया गया संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीकृष्ण बिजल्वाण द्वारा बताया गया कि […]

संविदा बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ द्वारा  स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

आज संविदा बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ द्वारा  श्रीनगर श्रीकोट के उदय राज होटल में माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का सम्मान समारोह आयोजित किया गया

संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीकृष्ण बिजल्वाण द्वारा बताया गया कि किस प्रकार नर्सिंग भर्ती पिछले 1 वर्ष से लंबित पड़ी थी  तीन बार परीक्षा स्थगित होने के कारण आज तक परीक्षा नहीं हो पाई है माननीय डॉक्टर धन सिंह रावत जी द्वारा संविदा नर्सिंग स्टाफ के हितों को ध्यान में रखते हुए नर्सिंग राजपत्रित सेवा नियमावली 2021 में संशोधन कर भर्ती प्रक्रिया वर्षवार कराई गई है।

जिस उपलक्ष में सभी संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग स्टाफ द्वारा आज उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया माननीय मंत्री जी द्वारा बताया गया कि नर्सेज की भर्ती तुरंत वर्षवार के माध्यम से कराई जाएगी जिसमें 2900 पदों पर विज्ञापन होगा स्वास्थ्य मंत्री जी द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं।

इस कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल के सभी नर्सिंग स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी के साथ मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, श्रीकोट के सभासद  विभोर बहुगुणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा लखपत सिंह भंडारी वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू बिष्ट युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर सुधीर जोशी  मेडिकल कॉलेज में मंत्री जी के पीआरओ राकेश रावत जी और नर्सिंग कर्मी रवि सिंह रावत, अलका ,हेमा,संगीता अमिता, प्रवीण,  सुनील, विनीत, मनवीर, मुकेश, पंकज, सुरजीत,रंजीता,बीना वर्षा,अर्चना,रामेश्वरी आदि मौजूद थे।

 

Also Read This

ITM Dehradun के छात्रों ने कबाड़ से बनाए 9 ड्रोन, Droneverse में सभी ने भरी उड़ान

ITM देहरादून के छात्रों ने कबाड़ से बना दिए ड्रोन, ‘Droneverse’ में सभी ने भरी उड़ान; ₹10 हजार का मिला पहला पुरस्कारदेहरादून, 17...

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

Related Posts