सौन्दर्यकरण के लिए लगे लैंप दो वर्षों बाद जले।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में सौन्दर्यकरण के लिए दो वर्ष पूर्व लगाए गए 200 लैम्प, दो वर्षों बाद आज से जलने शुरू हो गए हैं ।         नैनीताल के सौन्दर्यकरण के लिए झील के चारों तरफ से 200 स्टैंड लगाए गए जिसमें 400 बिजली के लैंप लगाए गए । दो वर्षों से भी अधिक […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के नैनीताल में सौन्दर्यकरण के लिए दो वर्ष पूर्व लगाए गए 200 लैम्प, दो वर्षों बाद आज से जलने शुरू हो गए हैं ।

        नैनीताल के सौन्दर्यकरण के लिए झील के चारों तरफ से 200 स्टैंड लगाए गए जिसमें 400 बिजली के लैंप लगाए गए । दो वर्षों से भी अधिक समय पहले लगाए गए इन पोस्टों का महज कुछ मिनट के लिए वर्ष 2019 के ‘न्यू ईयर ईव’ के समय टैस्टिंग के लिए जलाया गया । 

जानकारी के अनुसार ए.डी.बी.पर्यटन विंग ने इसे बनाकर नगर पालिका और न ही पर्यटन विभाग को हस्तांतरित किया जिसके कारण इनके जलने में देर हो गई । लैंप की देखरेख की कमी के चलते इनमें पानी भर गया और पानी से लबालब हो गए । 

सोशल मीडिया में भी कई बार सरकारी सिस्टम की फिजूलखर्ची और लापरवाही पर खूब आलोचना हुई थी । विभाग ने इसका संज्ञान लेते हुए सभी लैम्पों में ड्रिलर से छेद करके पानी निकाल दिया था। पिछले दिनों पूर्व आयुक्त सुशील कुमार और जिलाधिकारी धिराज सिंह गर्भयाल के आदेशों के बाद आज से इन लैम्पों को जला दिया गया है ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts