शर्मनाक : छात्रा ने अध्यापक पर लगाया अश्लील छेड़खानी का आरोप

जब एक शिक्षक ही हैवानियत पर उतर जाये तो ऐसे में लोग अपनी बेटियों को कैसे स्कूल भेजेंगे।

ऐसे कई मामले विगत समय में भी आये हैं,जिसमे टीचर द्वारा बालिकाओं से अश्लील छेड़खानी की बात हुई है।

यहाँ रिखणीखाल के राजकीय इंटर कॉलेज द्वारी से एक टीचर द्वारा छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विगत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज द्वारी के अध्यापक त्रिलोक सिंह बेलवाल ने कक्षा 12 की एक छात्रा के साथ अश्लील छेड़खानी की।

जिसके बाद छात्रा द्वारा इस मामले को अपने अभिभावकों को बताया गया व अभिभावकों द्वारा मामले को स्कूल प्रशासन को अवगत करवाया गया , जिसके बाद आज उक्त टीचर को आज स्कूल में बुलाया गया।

स्कूल की अन्य छात्राओं का कहना भी है कि उक्त टीचर को यहाँ से हटाया जाए,जिसके बाद स्कूल प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को आस्वस्थ किया गया कि जल्द टीचर को अन्यंत्र भेज दिया जाएगा , टीचर अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है व संविदा पर नियुक्त है। 

हमारे द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य तनवीर हसन से बात की गई तो उनका कहना था कि बात बिल्कुल सही है।

छात्रा द्वारा इसकी शिकायत हमसे भी की गई हैं जिसका आज मीटिंग में फैसला होगा ,कुल मिलाकर कर अध्यापक द्वारा घिर्णित कार्य किया गया है।

जानकारी में आया है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पटवारी को फोन पर सूचना दे दी गई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts