बड़ी खबर : शिक्षकों के लिये राहत भरी खबर। तबादलों को लेकर सरकार बनायेगी ठोस व्यवस्था

शिक्षा विभाग में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादलों को लेकर सरकार और ठोस व्यवस्था करेगी।  शिक्षकों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए इस दिशा में विचार-विमर्श भी करेगी। आपको बता दे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि 7 अप्रैल को सभी शिक्षक संगठनों से बातचीत करेंगे। साथ ही उन्होने कहा कि […]

शिक्षा विभाग में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादलों को लेकर सरकार और ठोस व्यवस्था करेगी। 

शिक्षकों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए इस दिशा में विचार-विमर्श भी करेगी।

आपको बता दे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि 7 अप्रैल को सभी शिक्षक संगठनों से बातचीत करेंगे।

साथ ही उन्होने कहा कि महानिदेशक शिक्षा को बैठक के लिए सभी संगठनों को सूचना देने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ एसएस मजीला के साथ भी डॉक्टर धन सिंह रावत ने शिक्षकों के लंबित मुद्दों पर भी चर्चा करेगी।

डॉ रावत ने गुरुवार सुबह शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर स्कूलों के संसाधनों की रिपोर्ट ली।

स्कूलों में फर्नीचर टॉयलेट बिजली पानी आदि सुविधाओं के लिए बजट का ब्यौरा भी तत्काल कर दिया जाएगा। 

साथ ही सरकार की कोशिश है कि स्कूलों को 100 दिन में जरूरी संसाधनों से लैस कर दिया जाएग।

आपको बता दे कि एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने डॉक्टर धन सिंह रावत से भेंट की और उन्होंने मिनिस्ट्रियल कर्मियों के लंबित प्रकरणों और समस्याएं मंत्री के समक्ष रखी और उन्होंने पदोन्नति में संशोधन व शिथिलीकरण में कुल कार्यरत दिनों की छूट के प्रावधान की मांग की,डॉ धन सिंह रावत ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया।

इस में प्रतिनिधिमंडल में मुकेश बहुगुणा सीताराम पोखरियाल सुभाष रतूड़ी आशुतोष सेमवाल आदि शामिल थे

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts