नैनीताल के युवा तनुज मेहरा ने पूर्णतः उत्तीर्ण की एन.डी.ए.की परीक्षा।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल के युवा तनुज मेहरा ने एन.डी.ए.की परीक्षा पूर्णतः उत्तीर्ण कर ली है । तनुज ने अपने तीसरे प्रयास में इस कठिन परीक्षा को पार कर अपने परिजनों और गुरुजनों को इसका क्रेडिट दिया है ।          नैनीताल के रहने वाले तनुज मेहरा ने एन.डी.ए.और एन.ए.(आई)इक्जेमिनेशन 2021 में अपना नाम दर्ज […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड में नैनीताल के युवा तनुज मेहरा ने एन.डी.ए.की परीक्षा पूर्णतः उत्तीर्ण कर ली है । तनुज ने अपने तीसरे प्रयास में इस कठिन परीक्षा को पार कर अपने परिजनों और गुरुजनों को इसका क्रेडिट दिया है ।

         नैनीताल के रहने वाले तनुज मेहरा ने एन.डी.ए.और एन.ए.(आई)इक्जेमिनेशन 2021 में अपना नाम दर्ज कराकर भारतीय फौज की पहली सीढ़ी पार कर ली है । तनुज ने आल इंडिया में 177वीं रैंक हासिल की है । इससे पहले तनुज दो बार लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद एस.एस.बी.में असफल हो गए थे । नैनीताल के लांग व्यू पंब्लिक स्कूल से हाई स्कूल करने के बाद तनुज ने अमतुलस पंब्लिक स्कूल से इंटर की परीक्षा अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण की । तनुज ने अपने शिक्षक हिमांशु राठौर को सफलता के लिए अहम मददगार बताया । तनुज ने बताया कि ये उनका देश प्रेम ही है जो उन्हें लगातार परीक्षा के लिए हौसला देता रहा । तनुज के पिता गोविंद सिंह मेहरा 78 यू.के. एन.सी.सी.में चीफ असिस्टेंट(सिविल वर्क)के रूप में कार्यरत हैं, जबकी माता चंद्रकला एक गृहणी है । तनुज ने लिखित परीक्षा के लिए हाई स्कोर क्लासेज से तैयारी करते हुए 11 एस.एस.बी.अलाहाबाद से सफलता प्राप्त की । तनुज ने बताया कि उनका फौज की तरफ बहुत रुझान था । तनुज के परिवार और मित्रों ने उन्हें सपोर्ट किया और उनके आत्मविश्वास ने उन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरणा दी । तनुज का सपना फौज में जाकर एक परिवार बनना था जबकि अबतक उनके परिवार से कोई भी फौज में नहीं रहे हैं । 

 

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में आधे घंटे के भीतर दो बार डोली धरती,लोगो में दहशत

चमोली: उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से धरती दो बार डोली। चमोली जिले में बुधवार सुबह करीब आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप...

ITM Dehradun के छात्रों ने कबाड़ से बनाए 9 ड्रोन, Droneverse में सभी ने भरी उड़ान

ITM देहरादून के छात्रों ने कबाड़ से बना दिए ड्रोन, ‘Droneverse’ में सभी ने भरी उड़ान; ₹10 हजार का मिला पहला पुरस्कारदेहरादून, 17...

Related Posts