ताला तोड़ हज़ारों की नगदी उड़ा ले गए चोर। सोती रही पुलिस।

अनुज नेगी लैंसडाउन। पहाड़ों में भी चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही,चोरो का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि पुलिस की नाक के नीचे से भी चोर दुकान के ताले तोड़ दे रहे है। मगर पुलिस प्रशासन जागने का नाम ही नही के रही है। मामला लैंसडाउन थाने के अंतर्गत गुमखाल बाजार […]

अनुज नेगी

लैंसडाउन।

पहाड़ों में भी चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही,चोरो का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि पुलिस की नाक के नीचे से भी चोर दुकान के ताले तोड़ दे रहे है। मगर पुलिस प्रशासन जागने का नाम ही नही के रही है।

मामला लैंसडाउन थाने के अंतर्गत गुमखाल बाजार का है जहां पुलिस के नाक के नीचे चोरों ने रात को एक दुकान का ताला तोड़ कर हज़ारों की नगदी साफ कर दी है।

मंगल बार रात गुमखाल पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर शातिर चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़ कर हज़ारों की नगदी साफ कर दी,खास बात यह है कि चौकी में पुलिस आराम से सो रही थी।

गुमखाल बाजार में चोरी की लगातार वारदातें आमजन के लिए दहशत और पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। पुलिस वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रही है। वहीं चोर हर रोज वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी कर रहे है।

गुमखाल बाजार में पुलिस के नाक के नीचे दिन प्रतिदिन चोरी की घटनाएं होती रहती है मगर पुलिस प्रसाशन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts