अपराध : राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा। देखिए वायरल वीडियो

हल्द्वानी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने पर पुलिस ने एक रफीक साइकिल स्टोर के मालिक को हिरासत में लिया है।  दरअसल सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक व्यक्ति अपनी साइकिल की दुकान पर साइकिल को साफ करने के लिए तिरंगे का इस्तेमाल कर रहा है। एक […]

हल्द्वानी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने पर पुलिस ने एक रफीक साइकिल स्टोर के मालिक को हिरासत में लिया है। 

दरअसल सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक व्यक्ति अपनी साइकिल की दुकान पर साइकिल को साफ करने के लिए तिरंगे का इस्तेमाल कर रहा है। एक व्यक्ति ने यह पूरा घटनाक्रम अपने फोन पर कैद कर लिया। जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 

आरोपी व्यक्ति वीडियो वायरल होने के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव निवारण अधिनियम की धारा 2 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि इस मामले में विष्णुपुरी गली नंबर 10 रामपुर रोड निवासी कनिष्क ढींगरा पुत्र मुकेश ढींगरा साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे और कोतवाल हरेंद्र चौधरी को तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और पड़ताल शुरू हुई। 

जांच में सामने आया कि तिरंगे का अपमान करने वाला लाइन नंबर 16 बनभूलपुरा निवासी है। जिसकी रफीक साइकिल वर्क्स के नाम से दुकान है। बीते रोज गुरुवार को दुकान खोलने के बाद आरोपी ने साइकिल को साफ करने के लिए तिरंगे का इस्तेमाल किया। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

देखिए वीडियो:

वीडियो वायरल होते ही स्थानीय व्यक्ति कनिष्क ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया। इधर, तलाश में जुटी पुलिस ने आरोपी को मुख्य बाजार से धर दबोचा।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts