बड़ी खबर : हरक बोले “त्रिवेंद्र में जितना ज्ञान करते उतनी बातें “।

उत्तराखंड में जैसे-जैसे 2022 चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही रोज नेताओं के नए-नए बयान आ रहे हैं । उत्तराखंड के राजनीतिक माहौल को गरमा देते हैं। अभी कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने ढेंचा बीज मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर बयान दिया था,जिस पर पलटवार करते हुए […]

उत्तराखंड में जैसे-जैसे 2022 चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही रोज नेताओं के नए-नए बयान आ रहे हैं । उत्तराखंड के राजनीतिक माहौल को गरमा देते हैं।

अभी कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने ढेंचा बीज मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर बयान दिया था,जिस पर पलटवार करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की तुलना गधे जैसे जानवर से कर दी थी। उन्होंने बोला था कि “गधा हमेशा ढेंचा ढेंचा करता है”।

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दिए गए इस बयान के बाद हरक सिंह रावत ने उनके ज्ञान पर ही सवाल खड़े कर दिए और कहा “त्रिवेंद्र सिंह रावत में जीतना ज्ञान है वह उसी तरीके से बातें करते हैं।

उन्होंने कहा कि “उम्र में त्रिवेंद्र उनसे बड़े हैं लेकिन इस तरीके की भाषा का उपयोग करना उचित नहीं था “।

साथ ही उन्होंने कहा कि “व्यक्तिगत रूप से इस तरीके की टिप्पणी करने से पहले उन्हें सोचना समझना चाहिए जिससे किसी के सम्मान को ठेस न पहुंचे”।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts