जनपद निर्माण की पच्चीसवी वर्षगाँठ पर युवा कांग्रेस ने शहर में पदयात्रा कर फूंका सरकार का पुतला

राजकुमार परिहार 

बागेश्वर। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने नेतृत्व युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद  गठन के 25 साल बाद भी बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध पद यात्रा निकाल कर  स्टेट बैंक तिराहे पर सरकार का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिला आंदोलन के अग्रणी नेता व राज्य आंदोलनकारी गुसाईं सिंह दफौटी को समर्पित है।

राज्य सरकार व जिला प्रशासन को जगाने के लिए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नुमाइश के मैदान से एसबीआई तिहाई तक पदयात्रा निकाली। कार्यकताओं ने  स्टेट बैंक तिराहे पर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का सामूहिक पुतला दहन किया गया।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर ने कहा कि आज बागेश्वर जिले को बनाए हुए 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं परंतु हमारे पूर्वजों व बड़े भाइयों ने जिस विकसित बागेश्वर जिले का सपना देखा था।वह सपना आज भी  अधूरा है।बागेश्वर जिले बनने के 25 वर्षों के बाद भी आज भी यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली व  पानी की मूलभूत समस्याओं से लोगों को आए दिन गुजरना पड़ता है।

 

आज युवा कांग्रेस बागेश्वर अपनी इस पदयात्रा को बागेश्वर जिला बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जन आंदोलन के लिए प्रेरित करने वाले हम सबके आदर्श स्वर्गीय गुसाई सिंह दफौटी जी को समर्पित करते है। और सरकार व जिला प्रशासन से मांग करते है कि तहसील परिसर में उनकी मूर्ति स्थापित की जाए जिससे भविष्य में भी उनसे समाज के सभी लोगो को प्रेरणा मिलती रहे।

 

सभा को प्रदेश सचिव ईश्वर पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जल्द से जल्द युवा कांग्रेस बागेश्वर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं सही नही करेगा तो युवा कांग्रेस बागेश्वर उग्र जन आंदोलन करने को वाध्य होगी।

 

सभा को पूर्व दर्जा मंत्रीराजेंद्र टंगड़िया, सुनील पांडेय जयदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष, रिजवान खान जिला उपाध्यक्ष, जगत नेगी विधानसभा अध्यक्ष, कमल बिष्ट ब्लॉक अध्यक्ष, रोहित खैर नगर अध्यक्ष, संस्कार भारती, नगर सोशल मीडिया अध्यक्ष,अजय पांडे ,संजय चिनियाल मोहम्मद वसीम जिला सचिव, प्रियांशु पांडे, कमल कोहली, विशाल रावत, फिरोज खान, मोनिस खान, नागेंद्र मनवाल, पंकज पंत जिला महासचिव, राजू मनवाल,धीरज धपोला, राहुल, रंजीत कोहली, अंकित नगरकोटी, अनिल चौबे, दिव्यांशु कुमार ने सम्बोधित किया।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts