बड़ी खबर: बीस हजार रिश्वत लेते ऊर्जा निगम के एसडीओ को विजिलेंस टीम ने धर दबोचा।

उत्तराखंड में आय दिन भ्रष्टाचार बढ़ता ही जा रहा है।हरिद्वार के कनखल इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है।पार्षद के भाई से बिजली के कनेक्शन के नाम पर ₹20000 की रिश्वत लेते हुए ऊर्जा निगम के एसडीओ को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।  बताया जा रहा है कि एसडीओ पार्षद के […]

उत्तराखंड में आय दिन भ्रष्टाचार बढ़ता ही जा रहा है।हरिद्वार के कनखल इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है।पार्षद के भाई से बिजली के कनेक्शन के नाम पर ₹20000 की रिश्वत लेते हुए ऊर्जा निगम के एसडीओ को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 बताया जा रहा है कि एसडीओ पार्षद के भाई को कनेक्शन के नाम पर पिछले 4 महीने से टहला रहा था। पुलिस के मुताबिक जगजीतपुर के राजा गार्डन से भाजपा पार्षद लोकेश पाल के भाई महेश पाल ने बिजली के कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 महीने पहले किया था। लेकिन उस क्षेत्र के एसडीओ संदीप शर्मा लगातार महेश को टालमटोल करते जा रहे थे। महेश पाल को पता चला कि उन्हें कनेक्शन के नाम पर ₹20000 की रिश्वत देनी पड़ेगी। जिसके बाद उन्होंने विजिलेंस को यह जानकारी दी।

तय योजना के तहत शनिवार दोपहर महेश रिश्वत की रकम लेकर पहुंचा। जैसे ही रिश्वत के ₹20000 एसडीओ ने पकड़े तो विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने घंटों तक एसडीओ संदीप शर्मा से पूछताछ की और दफ्तर में भी कई फाइलें खंगाली, जिसके बाद विजिलेंस टीम एसडीओ को देहरादून लेकर गई।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts