राहत : यूजेवीएनएल के सभी ट्रायल पूरे। व्यासी पावर हाउस से उत्तराखंड को आज से बिजली मिलनी शुरू

उत्तराखंड की व्यासी जल विद्युत परियोजना से आज यानी मंगलवार से उत्तराखंड को बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके सभी ट्रायल यूजेवीएनएल ने पूरे कर लिए हैं। 120 मेगा वाट की इस परियोजना से सालाना 353 मिलियन यूनिट बिजली उत्तराखंड को मिलेगी। रोजाना .72 मिलियन यूनिट बिजली रूटीन समय में मिलेगी और सुबह और शाम […]

उत्तराखंड की व्यासी जल विद्युत परियोजना से आज यानी मंगलवार से उत्तराखंड को बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके सभी ट्रायल यूजेवीएनएल ने पूरे कर लिए हैं। 120 मेगा वाट की इस परियोजना से सालाना 353 मिलियन यूनिट बिजली उत्तराखंड को मिलेगी। रोजाना .72 मिलियन यूनिट बिजली रूटीन समय में मिलेगी और सुबह और शाम को पी का वर्ग में 16 मेगावाट बिजली मिलेगी।

हालांकि ट्रायल के आधार पर उत्तराखंड को 2 दिन तक बिजली आपूर्ति भी की गई है।

यमुना नदी पर बनी व्यासी जल विद्युत परियोजना अंततः पूरी हो चुकी है।पिछले दो हफ्तों से यूजेवीएनएल की टीम बिजली उत्पादन की तैयारियों में जुटी हुई थी। जहां टीम इसके ट्रायल को पूरा कर रही थी। ट्रायल के तौर पर यूजेवीएनएल ने रविवार और सोमवार को कुछ बिजली उत्तराखंड को दी।

इस समय यूपीसीएल के पास करीब 31 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध हो रही है, जबकि डिमांड 44 मिलियन यूनिट तक पहुंच रही है। ऐसे में इस परियोजना से मिलने वाली बिजली से यूपीसीएल को भी कुछ राहत मिलेगी।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts