यूकेडी का कार्यकारिणी विस्तार। नेगी व तोपवाल को अहम जिम्मेदारी

उत्तराखंड क्रांति दल ने अपनी केंद्रीय कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए तीन नेताओं को केंद्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने शूरवीर सिंह नेगी को केंद्रीय संगठन सचिव तथा केंद्र पाल सिंह तोपवाल को केंद्रीय प्रचार सचिव  बनाया है।

सुबेदार शूरवीर सिंह नेगी (रि.) गौरवशाली सेना गढ़वाल रेजीमेंट में 30 साल सेवा पूरी करने के बाद उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े हैं।

श्री नेगी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल में एक सैनिक की तरह ही उत्तराखंड क्रांति दल में केन्द्रीय संगठन  सचिव पद मिलने पर मैं उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी व सभी उत्तराखंड की जनता की सेवा करने का जो सौभाग्य मिला है, हमेशा आपका  आभारी रहूंगा व साथ ही  हमेशा उत्तराखण्ड जनता का आशीर्वाद पार्टी पर बना रहे ताकि पार्टी 2022 के विधान सभा के चुनाव में अच्छे मतों से जीत हासिल कर सके।

केंद्र पाल सिंह तोपवाल इससे पहले उत्तराखंड क्रांति दल परवादून, देहरादून के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts