झूमता उत्तराखंड : उत्तराखंड के पुरुष शराब पीने में अव्वल।

उत्तर भारत में उत्तराखंड के पुरुष शराब पीने में अव्वल पाए गए हैं। गनीमत तो इस बात की है कि उत्तराखंड की महिलाएं शराब पीने में अव्वल नहीं आई। नेशनल फैमिली हेल्थ द्वारा 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिलाओं पर देशभर में सर्वे किया गया।जिसके अनुसार देशभर में 22.4 प्रतिशत पुरुष […]

उत्तर भारत में उत्तराखंड के पुरुष शराब पीने में अव्वल पाए गए हैं। गनीमत तो इस बात की है कि उत्तराखंड की महिलाएं शराब पीने में अव्वल नहीं आई।
नेशनल फैमिली हेल्थ द्वारा 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिलाओं पर देशभर में सर्वे किया गया।जिसके अनुसार देशभर में 22.4 प्रतिशत पुरुष और 0.7 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं।
सर्वे की रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि, उत्तर भारत में उत्तराखंड के पुरुष सबसे ज्यादा शराब पीते हैं। वहीं राज्य में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या मात्र 0.1 फीसदी है। महिलाओं के इस शौक के मामले में उत्तर भारत में लद्दाख सबसे आगे है।
रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में 32.1 प्रतिशत पुरुष शराब का सेवन करते हैं। यह उत्तर भारत के राज्यों में सबसे ज्यादा दर है। दूसरे नंबर पर भी पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश है, जहां 31.9 प्रतिशत पुरुष शराब का सेवन करते हैं। 27.9 प्रतिशत के साथ दिल्ली तीसरे नंबर है। उत्तर भारत में सबसे कम जम्मू एवं कश्मीर में 10.5 प्रतिशत लोग शराब का सेवन करते हैं।
महिलाओं में शराब के सेवन में लद्दाख की करीब 3.6 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। दूसरे नंबर दिल्ली है जहां 1.4 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। हिमाचल में 0.4, जम्मू कश्मीर में 0.2 और चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उत्तराखंड में 0.1 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts