बड़ी खबर : उत्तराखंड की नाबालिग किशोरी बिहार से बरामद

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल सतपुली।  तहसील चौबट्टाखाल क्षेत्र की 2 माह से गायब नाबालिग किशोरी को सतपुली पुलिस ने बिहार से बरामद कर लिया है। जबकि मामले का आरोपी युवक फरार हो गया, और पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। बृहस्पतिवार को युवती को जिला जज के सम्मुख पेश किया गया।    थानाध्यक्ष सतपुली लाखन […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

सतपुली।

 तहसील चौबट्टाखाल क्षेत्र की 2 माह से गायब नाबालिग किशोरी को सतपुली पुलिस ने बिहार से बरामद कर लिया है। जबकि मामले का आरोपी युवक फरार हो गया, और पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। बृहस्पतिवार को युवती को जिला जज के सम्मुख पेश किया गया। 

 

थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह के अनुसार 15 मार्च 2022 को वार्षिक परीक्षा देने के बहाने लापता हुई किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट 25 मार्च को राजस्व पुलिस में किशोरी के पिता की तहरीर पर दर्ज की गई। इसके बाद मामला पहले पैठाणी एवं फिर सतपुली पुलिस को हस्तांतरित किया गया। 

मामले की तफ्तीश में क्षेत्र में मजदूरी करने वाले दूसरे धर्म के बिहारी युवक की संलिप्तता पाई गई। जिसके बाद मामले में पोक्सो एक्ट व सुसंगत धाराओ में जांच शुरू की गयी। 

सतपुली पुलिस के उप निरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल प्रदीप सैनी और दीपशिखा की टीम ने नाबालिक छात्रा को अकमल आलम पुत्र शाहिद आलम ग्राम बांसवाड़ी तुलसिया, थाना बहादुरगंज, जिला किशनगंज, बिहार के पास घर से बरामद किया। 

इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, और पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। बुधवार को नाबालिक छात्रा को मेडिकल के लिये कोटद्वार चिकित्सालय ले जाया गया। जहां नाबालिक छात्रा ने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया। 

वृहस्पतिवार को नाबालिक को जिला जज पौड़ी के समुख पेश किया गया। जहां अभी छात्रा के 164 में बयान दर्ज किए गये।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts