विवादित ब्लैक लिस्टेड कंपनी को कोरोनेशन स्थित हृदय इकाई का संचालन देने की तैयारी l

रिपोर्ट – विजेंद्र राणा  देहरादून का दिल कहा जाने वाला फोर्टिस अस्पताल पिछले 11 वर्षों से उत्तराखंड में गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को विश्वस्तरीय सेवाएं दे रहा है। फोर्टिस अस्पताल आयुष्मान, बीपीएल, एनआरएचएम के के माध्यम से हृदय के विभिन्न प्रकार की जटिल चिकित्सा कर रहा है,जिसके लिए प्रदेशवासियों को पहले दिल्ली जाना […]

रिपोर्ट – विजेंद्र राणा 

देहरादून का दिल कहा जाने वाला फोर्टिस अस्पताल पिछले 11 वर्षों से उत्तराखंड में गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को विश्वस्तरीय सेवाएं दे रहा है।

फोर्टिस अस्पताल आयुष्मान, बीपीएल, एनआरएचएम के के माध्यम से हृदय के विभिन्न प्रकार की जटिल चिकित्सा कर रहा है,जिसके लिए प्रदेशवासियों को पहले दिल्ली जाना पड़ता था।

इसी साल मार्च में फोर्टिस अस्पताल का अनुबंध समाप्त हो रहा है।इस अनुबंध के खत्म होने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने नए टेंडर आमंत्रित कर मेडिट्रिना नाम के अस्पताल का चयन कर लिया है,किंतु खास बात यह है कि चयन के साथ ही संबंधित संस्था तथा स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं।

केरल के मेडिट्रिना अस्पताल के ऊपर अन्य राज्यों में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप तथा मरीजों के इलाज में गंभीर लापरवाही के कारण लाइसेंस तक रद्द किए गए।

एक रिपोर्ट के अनुसार इस अस्पताल की एक यूनिट में 5 माह में कैथ लैब 24 मरीजों की मृत्यु दर्ज की जो बहुत ही आश्चर्यजनक है।

इसके अलावा आयुर्वेदिक डॉक्टर से आईसीयू में ड्यूटी कराई जाती है।इतने गंभीर आरोप होने के बाद भी इस संस्था को टेंडर दिए जाना उत्तराखंड के स्वास्थ्य अधिकारियों बड़े सवाल खड़े करता है।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts