सतपुली में विजय संकल्प यात्रा के तहत विशाल जनसभा ।

इंद्रजीत असवाल सतपुली ।  भाजपा विजय संकल्प यात्रा बुधवार दोपहर दो बजे विधानसभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत नगर पंचायत सतपुली पहुंची । जहां कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ विजय संकल्प यात्रा का स्वागत किया गया । इस दौरान नगर में रैली निकालकर राधा कृष्ण मंदिर के समीप […]

इंद्रजीत असवाल

सतपुली । 

भाजपा विजय संकल्प यात्रा बुधवार दोपहर दो बजे विधानसभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत नगर पंचायत सतपुली पहुंची । जहां कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ विजय संकल्प यात्रा का स्वागत किया गया । इस दौरान नगर में रैली निकालकर राधा कृष्ण मंदिर के समीप विशाल जनसभा का आयोजन किया गया ।

जनसभा को संबोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे है । आल वेदर रोड, गांव गांव बिजली पहुंचाना, स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अटल आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता  तक पहुंचाया है । साथ ही कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से सरकार बनायेगी ।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब संकल्प लेती है कार्यकर्ताओ के सहयोग से संकल्प अवश्य पूरा होता है । भाजपा सरकार ने राम मन्दिर बनाने का संकल्प लिया धारा 370 खत्म करने के निर्णय के साथ भारत में विकास का संकल्प लिया और संकल्प पूरा किया । साथ ही कहा की मैंने कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का संकल्प लिया था आज वह भी पूरा हो गया ।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, यमकेश्वर विधायक ऋतु खण्डूरी, जिलाध्यक्ष सम्पत सरल, युवा नेता सुयश रावत, जिला पंचायत अध्यक्षा शांति देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश वर्मा, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

उसके उपरान्त सिमारखाल में विजय संकल्प रैली का भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया ।

 

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts