वायरल ऑडियो : कैबिनेट मंत्री बोले कार्यकर्ता से “जो पैसे देगा वहीं को लटक जाओगे !”

कहते हैं मोहब्बत और जंग में सब जायज़ है । इस ही क्रम में जैसे जैसे चुनावी जंग का समय नज़दीक आता जा रहा हैं, वैसे-वैसे चुनावी ताल ठोकने को तैयार बैठे प्रत्याशी मतदाता को अपने खेमे में बरकरार रखने के लिए हर विधा अपना रहे हैं।

इस का ताजा उधारण बन कर एक ऑडियो सामने आया है, जिस की सत्यता की हम पुष्टि तो नहीं करते ।

किन्तु कहा जा रहा है कि उक्त ऑडियो नैनीताल जिले की कालाढूंगी विधानसभा सीट से विधायक व पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान कैबिनेट मंत्री बंसीधर भगत का है।

जो अपनी विधानसभा के एक पार्टी कार्यकर्ता से इस बात पर नाराज़गी व्यक्त कर रहे हैं कि वह इस ही विधानसभा से ताल ठोक रहे पार्टी के दूसरे प्रत्याशी का साथ दे रहा है।

सुने ऑडियो : 

उक्त ऑडियो में सुना जा सकता है कि एक सख्श जिसे बंसीधर भगत बताया जा रहा है वो किसी कायकर्ता से पूछ रहे हैं की क्या बात आजकल पैसे में ज़्यादा ताकत हो गई है क्या ? जो पैसा देगा तो वही को लटक जाओगे ? तुम मनोज पाठक के चक्कर में कहाँ पड़े हो, अगर वह बीजेपी का कार्यकर्ता होता तो इस तरह की खुराफ़ात थोड़ी करता, तुम्हरे कहने पर हमने सड़क बनाई, तुम्हारे कहने पर सब कुछ करते हैं, देख लो ज़रा सा समझ लो बात को, जैसा तुम चाहोगे…..

दरअसल बंसीधर भगत जिस कालाढूंगी विधानसभा से विधायक हैं, इस बार इस ही विधानसभा से उन्हीं की पार्टी के मनोज पाठक भी जोर-शोर से चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

आलम यह है की जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे लोग भी पाठक के खेमे में जुड़ते जा रहे हैं,जिस बात से बंसीधर भगत के माथे पर बल पड़ना लाज़मी है।

बहरहाल यह तो समय ही बताएगा कि पार्टी इस सीट से किस पर दांव लगाती है, लेकिन जो भी हो मुकाबला हर हाल में रोचक होंना तय है ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts