वायरल ऑडियो : भाजपा नेता ने महिला से की रात्रि मिलन की मिन्नत।

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल पौड़ी : यह मामला पौड़ी का है पौड़ी के एक गांव की महिला को एक भाजपा नेता लगातार परेशान कर रहा है। वह महिला से रात को मिलने की जिद करके उसकी नाक में दम कर रहा है। जब भाजपा नेता ने ज्यादा परेशान किया तो महिला ने पर्वतजन से कहा […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी :

यह मामला पौड़ी का है पौड़ी के एक गांव की महिला को एक भाजपा नेता लगातार परेशान कर रहा है। वह महिला से रात को मिलने की जिद करके उसकी नाक में दम कर रहा है।

जब भाजपा नेता ने ज्यादा परेशान किया तो महिला ने पर्वतजन से कहा कि इस को सबक मिलना चाहिए।

ऑडियो में महिला बार बार उसको इज्जत से बात करने की दुहाई दे रही है और साथ में उसको गांव के रिश्ते नातेदारी का  हवाला देते हुए ऐसी बातें ना करने की नसीहत दे रही है। लेकिन भाजपा नेता बाज नहीं आ रहा।

बात महिलाओं की होती है चाहे 50 परसेंट आरक्षण हो या महिला सशक्तिकरण हो , पर आज भी महिलाओं को अश्लीलता भरी नजरों से देखा जाता है।

आज जो ऑडियो हम आपको सुना रहे हैं वो  भाजपा नेता पौड़ी के अगरोडा का बताया जा रहा है।

सुनिए वायरल ऑडियो :

महिला भाजपा नेता को दिन में मिलने की बात कह रही है, लेकिन भाजपा नेता रात को ही मिलने पर खड़ा हुआ है।

जानकारी मिली है कि उक्त नेता अगरोडा पौड़ी का है व भाजपा का नेता है।। महिला इस भाजपा नेता से काफी तंग आ चुकी है।

यह देखने वाली बात होगी कि भाजपा का प्रदेश हाईकमान इस प्रकरण में क्या कदम उठाता है !

इससे पहले भी उत्तराखंड के एक भाजपा नेता का दुष्कर्म की शिकार एक पार्टी कार्यकर्ता को  हतोत्साहित करने का मामला सामने आया था।

उस दौरान उक्त प्रदेश स्तरीय भाजपा नेता का यह वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा नेता कह रहा है कि भाजपा में जो महिला आती है, वह ऐसी चीजों का सामना करने के लिए मन बना कर आती है।

इस ताजा प्रकरण में प्रदेश भाजपा क्या एक्शन लेती है इसका सभी को इंतजार रहेगा !

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts