वायरल सिफारिशी पत्र : कैबिनेट मंत्री ने आबकारी अधिकारी के ट्रांसफर को लेकर लिखा पत्र।

देहरादून। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द का एक सिफारिशी पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह पत्र एक ट्रांसफर को लेकर है, जिसमें उधमसिंहनगर से हरिद्वार जनपद में ट्रांसफर की बात की गई है। पत्र कुछ इस तरह से है:- कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द के लेटर पैड पर जारी किया गया […]

  1. देहरादून।

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द का एक सिफारिशी पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह पत्र एक ट्रांसफर को लेकर है, जिसमें उधमसिंहनगर से हरिद्वार जनपद में ट्रांसफर की बात की गई है।

पत्र कुछ इस तरह से है:-

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द के लेटर पैड पर जारी किया गया पत्र सचिव आबकारी विभाग उत्तराखंड शासन के नाम प्रेषित किया गया है, जिसमें स्थानांतरण का विषय दर्शाया गया है।

 पत्र में कहा गया है कि अशोक कुमार मिश्रा, जो कि वर्तमान में सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन के पद पर उधमसिंहनगर में नियुक्त हैं, आप इनका स्थानांतरण सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन उधमसिंहनगर से जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार के पद पर तत्काल करना सुनिश्चित करें। इस पत्र पर मंत्री यतीश्वरानन्द की मुहर भी लगी हुई है।

कैबिनेट मंत्री के ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए जारी किए गए इस शिफारशी पत्र को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts